पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जोधपुर. शहर के एयरपोर्ट पर शनिवार को अमेरिका की एक युवती में कोरोना वायरस से जुड़े लक्षण पाए जाने पर हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट में मुंबई से यहां पहुंची इस युवती की प्रारंभिक स्क्रिनिंग में संदेह होने पर इसे अन्य यात्रियों से अलग कर तुरंत एक एम्बुलैंस में बैठा कर एमडीएम अस्पताल भेज दिया गया।
जोधपुर एयर पोर्ट पर इन दिनों आने वाले प्रत्येक यात्री की स्क्रिनिंग की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी स्क्रिनिंग का कार्य चल रहा था। मुंबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरे यात्री बारी-बारी से अपनी जांच करवा रहे थे। इस बीच अमेरिका की एक युवती जांच में खरी नहीं उतर पाई। जुकाम के साथ ही तेज बुखार होने पर उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए तुंरत अन्य यात्रियों से अलग कर दिया गया। हाथों हाथ एक एम्बुलैंस में बैठा कर उसे एमडीएम अस्पताल रवाना कर वहां के डॉक्टरों को इसकी सूचना दे दी गई। एयर पोर्ट पर कोरोना संदिग्ध मिलने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। इस फ्लाइट से आए अन्य यात्रियों की एक बार फिर नए सिरे से गहन जांच की गई। फिलहाल यात्रियों को एयर पोर्ट में एक तरफ रोका हुआ है और जांच चल रही है। सभी यात्रियों की चार पर स्क्रिनिंग की गई है। वहीं संदिग्ध पाई गई युवती को एमडीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच शुरू की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.