पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जोधपुर. शहर के सूरसागर क्षेत्र में शनिवार शाम रामनवमी शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर पथराव होने से माहौल बिगड़ गया। पथराव के पश्चात तनावपूर्ण माहौल में दो वाहनों को आग लगा दी गई। साथ ही दो पुलिसकर्मी सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें
सूरसागर के व्यापारियों के मोहल्ले में दो दिन पूर्व कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर उपजे विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। उस समय कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद आज शहर में निकली रामनवमी शोभायात्रा में भाग लेकर कुछ झांकियों सहित लोग जयकारा लगाते हुए वापस लौट रहे थे। इस दौरान व्यापारियों के मोहल्ले में कुछ घरों से इन लोगों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मकानों की छतों से यकायक पत्थर बरसने से लोग एक बार तो तीतर-बितर हो गए। बाद में उन्होंने भी मोर्चा संभाल लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। तनाव बढ़ता देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने सड़क पर खड़े लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान पहले से पत्थर लेकर छत पर चढ़े एक पक्ष के लोग पुलिस पर पथराव करने लग गए। इस कारण दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
हालात बिगड़ते देख पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया। पुलिस ने पथराव कर रहे दो जनों को हिरासत में ले लिया। इस पर कुछ लोग विरोध करने लग गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में डटे हुए हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.