पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

101 ने ली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग अब मनचलों की खैर नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस कमिश्नरेट के आत्मरक्षा केंद्र की ओर से छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 10वें बैच का शुक्रवार को बीजेएस स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में समापन हुआ। 2 मार्च से शुरू हुए प्रशिक्षण में 101 छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आत्मरक्षा की तकनीक का सामूहिक अौर व्यक्तिगत स्तर पर प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पुलिस परामर्श केंद्र) निर्मला विश्नोई, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एसएलबीएस एजुकेशन फाउंडेशन प्रियंका गोदारा, निदेशक मंगलाराम गोदारा ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। संचालन विनोद आचार्य ने किया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र और अतिथियों व ट्रेनर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निर्मला विश्नोई ने बताया कि अब तक 560 छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पुलिस लाइन रातानाडा में आगामी प्रशिक्षण बैच के लिए आवेदन फाॅर्म पुलिस परामर्श केंद्र आयुक्तालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

पुलिस कमिश्नरेट के 10वें बैच का एसएलबीएस कॉलेज में हुआ समापन
खबरें और भी हैं...