पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News 120 People Will Arrive By Special Aircraft From Suspected Indians Arriving From Iran In The Military Area Of Jaisalmer

ईरान से अाने वाले संदिग्ध भारतीयों का जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में हाेगा इलाज, अाज विशेष विमान से 120 लोग आएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक ईरान सहित अन्य देशों से भारत अपने नागरिकों को शीघ्र निकालने की तैयारी में है। वहां से आने वाले नागरिकों को जांच के बाद कुछ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना जैसलमेर में विशेष व्यवस्था कर रही है। सेना का विशेष विमान शुक्रवार को ईरान से 120 संदिग्धों को लेकर सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि दो-तीन दिन में बड़ी संख्या में भारतीय स्वदेश लौटेंगे। ऐसे में एहतियात के तौर पर जोधपुर, जैसलमेर, झांसी, गोरखपुर, कोलकाता अाैर चेन्नई में विशेष सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। जोधपुर में गुरुवार को सेना व एयरफोर्स के आला अधिकारियों की एक अहम बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया गया। सबसे पहले आने वाले लोगों को जैसलमेर में रखा जाएगा। यहां सैन्य क्षेत्र में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि यहां पर कितने लोगों को रखा जाएगा।

इसलिए किया जैसलमेर का चयन

इन दिनों जैसलमेर अाैर जोधपुर का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना प्रभावित या इसके संदिग्ध लोगों के लिए यहां का मौसम काफी लाभकारी हो सकता है। इस कारण ही इन दोनों स्थान का चयन किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बढ़े हुए तापमान में कोरोना वायरस निष्क्रिय हो जाता है।

ईरान में छह हजार से ज्यादा भारतीय

ईरान में छह हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र और तीर्थयात्री हैं। कोरोना ने ईरान में काफी कहर मचा रखा है। ईरान में नाै हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 354 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार काे लोकसभा में बताया कि भारत एक लैब स्थापित करने के लिए ईरान में सामान भेज चुका है, लेकिन अभी तक कस्टम क्लियरेंस नहीं मिली है। हमारी योजना लैब स्थापित कर वहीं भारतीयों के सैंपल टेस्ट करने की थी।

दुबई घूम कर अाए युवक काे चार दिन से खांसी-जुकाम, बुखार, एम्स ने आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

हेल्थ रिपोर्टर | जोधपुर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी गुरुवार को कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इधर, एमडीएमएच में भी दो जर्मन नागरिक खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर इमरजेंसी में आए।

दोनों को सीएमएचओ की टीम ने जांच के लिए भेजा था। उन्होंने डॉक्टर काे बताया कि वे 5 फरवरी से जोधपुर में हैं। इस पर जांच के बाद उनको दवा देकर भेज दिया गया। एम्स सूत्रों के अनुसार भर्ती हुए जोधपुर निवासी युवक की दुबई यात्रा करने की हिस्ट्री है। पिछले चार दिन से उसे खांसी-जुकाम और बुखार है। जिसके चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। गौरतलब है कि गुरुवार को भर्ती हुए युवक समेत अब तक पांच संदिग्ध मरीज एम्स में भर्ती हुए हैं, जिसमें दो मरीज पति-प|ी हैं, जिन्हें एक साथ भर्ती किया था।

दो एम्स के हेल्थ केयर प्रोवाइडर (डॉक्टर) हैं, जिनकी जांच कराई थी जो नेगेटिव निकली। एम्स अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिन्हा ने बताया कि एक मरीज को संदिग्ध मानकर भर्ती किया है। सैंपल जांच के लिए डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इससे पहले आए सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।

जाेन डायरेक्टर समेत मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने देखी एमडीएमएच में व्यवस्था

कोराना आइसोलेशन वार्ड देखने पहुंचे जोन डायरेक्टर डॉ. युद्धवीर सिंह राठौड़ ने एमडीएमएच अधीक्षक को सुपर स्पेशलिस्ट विंग की चौथी मंजिल पर आमजन का प्रवेश निषेध करने के लिए कहा। दरअसल जोन डायरेक्टर डॉ. राठौड़ गुरुवार दोपहर आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ मेडिकल कॉलेज पीसीएम के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुमन भंसाली, माइक्रोबायोलॉजी के पूर्व व वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. पीके खत्री, डॉ. आरएस परिहार अाैर सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा थे। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था और स्टोर में जांच और दवा की व्यवस्था भी देखी।

सैन्य क्षेत्रों में इस तरह के वार्ड तैयार होंगे।

काेराेना इफैक्ट } झांसी, गोरखपुर, कोलकाता अाैर चेन्नई के सेना क्षेत्राें में भी बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
खबरें और भी हैं...