- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News 13 Mcft Water Level Of Reservoirs Reduced In 15 Days Due To Increased Demand In Countdown Villages Of Closure
क्लोजर का काउंटडाउनगांवों में मांग बढ़ने से 15 दिन में जलाशयों का 13 एमसीएफटी जल स्तर घटा
इंदिरा गांधी नहर में प्रस्तावित क्लोजर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगामी 31 मार्च को क्लोजर शुरू हो जाएगा। इस दौरान जोधपुर शहर की जलापूर्ति पर किसी तरह का असर नहीं हो, इसके लिए कायलाना व तखतसागर में पानी बचाया जा रहा था। गत 23 फरवरी को दोनों ही जलाशयों में 332 एमसीएफटी पानी था, जो बुधवार को घटकर 319 एमसीएफटी हो गया है। यानी 19 दिन में 13 एमसीएफटी पानी कम हो गया। जोधपुर जिले में पीएचईडी की डिग्गियां भरने के लिए वहां ज्यादा पानी दिया गया। इसके चलते जोधपुर शहर में पानी की बचत भी नहीं हो सकी और संचित पानी का उपयोग करना पड़ा। पीएचईडी के सिटी एसई दिनेश कुमार पेडीवाल ने बताया कि क्लोजर के दौरान जो कटौती की जाती है, वह फिलहाल नहीं की जाएगी। अगर जरूरत हुई तो कटौती की जाएगी।
अब कटौती की नौबत नहीं आएगी
जलाशयों में पानी बचाने के लिए पीएचईडी गत छह माह से पानी की कटौती कर रहा है। जोधपुर शहर में हर पखवाड़े तथा गांवों में हर हफ्ते पानी की कटौती की जा रही थी। इसके चलते ही दोनों जलाशयों में पानी का लेवल बढ़ता रहा। गत अगस्त में जब बालरवा के पास नहर टूट गई थी, तब नहर का पानी तो बहा ही था। स्टोरेज किए गए पानी का नुकसान हो गया था। इस दौरान 200 एमसीएफटी से भी कम पानी बचा हुआ था। इसके बाद से अब तक 332 एमसीएफटी पानी बढ़ गया। दोनों की क्षमता 370 एमसीएफटी की हैं। पीएचईडी ने अब हर पखवाड़े वाली कटौती करने से इनकार किया है।