पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 151 रोगियों की जांच की, लैंस प्रत्यारोपण के लिए 25 जोधपुर रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट, भारत विकास परिषद व जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर व चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आंखों की निशुल्क जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गुरुवार को हरिपुरा में किया।

सेनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजित शिविर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नेत्र रोगियों के आंखों की निशुल्क जांच कर दवाई दी। शिविर में डॉ. सौरभ विजयवर्गीय, डॉ. राजेश अरोड़ा, डॉ. संदीप कौशल, डॉ. एल सी सिंघवी, डॉ. चंदन कल्ला ने नेत्र रोगों के 151 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी। शिविर 25 लोगों का चयन लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया, जिसके शुक्रवार को जोधपुर में लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर के शुभारंभ पर ओसियां के पूर्व सरपंच भगवानदास राठी, खुशालाराम मेघवाल, नारायणसिंह चौहान, ओमप्रकाश शर्मा, मोहनसिंह उदावत, समाजसेवी जालमसिंह चौहान, कैलाश माली, अनिल भंडारी, भरत जोधपुर, गणेश भंडारी, भैरोसिंह मेवाडा, बाबूलाल मेवाड़ा, विशालसिंह, भंवरसिंह, प्रेमसिंह, मगसिंह, रणजीतसिंह, मेघसिंह, अजयपाल सिंह चौहान, नेमीचंद सोनार, श्याम वैष्णव, अर्जुनसिंह अादि मौजूद थे। मंच संचालन शेरसिंह चौहान ने किया। मगसिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...