पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

377 शराब दुकानों के लिए 18034 आवेदन, रात तक चलती रही लॉटरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में 303 देसी, अंग्रेजी कंपोजिट समूह व 74 अंग्रेजी दुकानों के लिए इस बार 18034 आवेदकों ने भरे थे फाॅर्म

शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए गुरुवार को टाउन हॉल में लॉटरी निकाली गई। आवेदकों की संख्या अधिक होने से टाउन हाॅल में भीड़ होने से आबकारी विभाग ने बाहर एलईडी के माध्यम से लाॅटरी निकालने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। प्रथम चरण में सुबह जोन नंबर 1 से 6 तक की लाॅटरी निकाली गई। इसके बाद फलाेदी, पीपाड़, बिलाड़ा नगरपालिका क्षेत्र के शराब दुकानाें के लाइसेंस देने के लिए लाॅटरी निकाली गई। जिले में 303 देसी व अंग्रेजी कंपोजिट समूह व 74 अंग्रेजी दुकानों के लिए इस बार 18034 आवेदकों ने फाॅर्म भरे थे। प्रति आवेदक से 30 हजार रुपए फॉर्म के जमा किए गए। इस बार आवेदकों से आबकारी विभाग को 54.10 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एडीएम सिटी सीमा कविया, ग्रामीण एसपी, उपायुक्त शहर, जिला आबकारी अधिकारी उदयभानू चारण, निरीक्षक पूजा मरोठी ने क्रम अनुसार लाॅटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू की। सुबह शुरू हुई प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।

इस बार एक साल की बजाय दो साल के लिए मिलेंगी दुकानें

आबकारी नीति में इस बार परिर्वतन करने से शराब की दुकानों एक साल की बजाय दो साल के लिए दी जाएंगी। मार्च माह में नई दुकानों को संचालित करना होगा। लाॅटरी के बाद में आबकारी विभाग धरोहर राशि को जमा करके लाइसेंस देने की प्रक्रिया करेगा। इसके बाद नए लाइसेंस धारक को अपनी लोकेशन के आधार पर दुकान संचालित करनी होगी।

हर आवेदक का नाम बोलकर शामिल की लाॅटरी में पर्ची

अाबकारी विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जोन वार आवेदकों के एक-एक नाम बोलकर लॉटरी में पर्ची शामिल की। फिर आवेदकों के क्रम अनुसार लाॅटरी को निकाली गई। हजारों आवेदकों के शामिल होने से भीड़ होने पर विशेष व्यवस्था की गई। आबकारी के अलावा पुलिस का जाब्ता भी उपस्थित था।

शराब दुकानों के लाइसेंस के लिए टाउन हॉल में लॉटरी निकाली गई। इस दौरान भीड़ होने पर आवेदकों के लिए हॉल के बाहर एलईडी लगाकर व्यवस्था की गई।
खबरें और भी हैं...