पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Jodhpur News Rajasthan News 2 Rogues Including 1 Wanted From Ncb Arrested With 12 Bore Shotguns Country Pistols And 7 Live Cartridges

एनसीबी के 1 वांछित सहित 2 बदमाश12 बोर शॉटगन, देसी पिस्तौल और 7जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डांगियावास पुलिस ने रविवार को एनसीबी के एक वांछित सहित दो जनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि आरोपियों से 12 बोर की शॉटगन, देसी पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस के साथ एक कार भी जब्त की। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर दांतीवाड़ा तिराहा पर नाकाबंदी की। एक कार को घेराबंदी कर रुकवाया। इसमें सवार बिलाड़ा के मतवालों की ढाणी निवासी सुनील (26) पुत्र ओपाराम विश्नोई व बासनी निकुबा निवासी महिपाल (30) पुत्र पूनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिसे जब्त किया। दोनों ही आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। आरोपी सुनील एनसीबी का वांछित था।

डांगियावास पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार व कार जब्त की।
खबरें और भी हैं...