पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देसी शराब के 27 अवैध कार्टन के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मथानिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गत 6 मार्च को बोलेरो कैंपर में भरकर अवैध देसी शराब के 27 कार्टन ले जा रहे फरार चालक को रविवार को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। मथानिया पुलिस थाना के रीडर मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 27 कार्टन अवैध देसी शराब के बरामद किए गए थे। ये शराब एक बोलेरो कैंपर में भर कर मथानिया थाना क्षेत्र के तिंवरी-मांडियाई के बीच नाकाबंदी के दरम्यान ही मथानिया पुलिस की गाड़ी को देखकर उसका चालक फरार हो गया था। उस फरार चालक गंगासिंह (25) पुत्र गोपालसिंह राजपूत निवासी खेड़ापा थाना के बारा-डावरा को दस्तयाब कर आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। मथानिया पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पहले से ही खेड़ापा थाना में भी इसी तरह शराब के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत वांछित हैं। गौरतलब है कि इसी मामले में उसी गाड़ी में चालक सीट के पास बैठे नेवरा गांव निवासी हुकमसिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

खबरें और भी हैं...