जोधपुर के 4 डाॅक्टरों का कोटा मेडिकल कॉलेज में तबादला
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टरों के कोटा मेडिकल कॉलेज में तबादले के आदेश देर रात जारी किए गए हैं। दरसअल चिकित्सा शिक्षा ग्रुप 1 विभाग के शासन उप सचिव की आज्ञा से शासन सहायक सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मेडिकल कॉलेज के कुल 24 डॉक्टरों का ट्रांसफर आदेश निकाला हैं। जिसमें जोधपुर के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य अनिल सांखला, रमेश चंद्र, निर्मल व्यास और जनरल सर्जरी के सहायक आचार्य डॉ. ललित किशोर को कोटा मेडिकल कॉलेज में तबादला किया है।