नाकाबंदी में पकड़ी 4.11 ग्राम स्मैक, दाे तस्कर गिरफ्तार
भास्कर न्यूज. अाऊ/लक्ष्मणनगर| जिले की भाेजासर पुलिस ने बुधवार काे नाकाबंदी में मोटरसाइकिल पर जा रहे दाे युवकों काे पकड़ उनके कब्जे से 4.11 ग्राम स्मैक बरामद की। भोजासर थानाधिकारी डॉ. मनाेहर विश्नाेई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल बारहठ के निर्देशानुसार राज्य में पंचायत चुनाव-2020 के मध्यनजर पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्तमान में मादक पदार्थाें के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी लक्ष्मीनारायण शर्मा व वृत्ताधिकारी अाेसियां दिनेश कुमार मीणा के निर्देशन में नाकाबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे गांधीनगर भींयासर निवासी सुरेश कुमार पुत्र रूगनाथराम विश्नोई (22) व राजाराम पुत्र जीयाराम विश्नोई (25) को रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4.11 स्मैर बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही में शामिल टीम डॉ. मनोहर विश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना भोजासर, एएसआई गोविंद सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल सहीराम, भरमलराम, मनोहरराम व चालक सांवरलाल को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।