पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक ही दिन में कोरोना के 5 संदिग्ध 3 विदेशी, 1 डॉक्टर, 1 होटलकर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{ होटलकर्मी व विदेशी युवती एमडीएम में भर्ती, एम्स में एडमिट डॉक्टर यहीं पर कार्यरत हैं

शहर में कोरोना संदिग्धों का तांता लग गया है। शनिवार को जोधपुर में पांच संदिग्धों में से दो एमडीएमएच और तीन एम्स में भर्ती किए गए। एक अमेरिकी युवती एवं जोधपुर निवासी हाेटलकर्मी को एमडीएमएच में एडमिट किया है। एम्स में भी 3 संदिग्ध भर्ती किए हैं। ये तीन संदिग्ध कहां के हैं तथा इन्हें कहां संदिग्ध पाकर एडमिट किया, ये जानकारी देने से एम्स ने इनकार कर दिया। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने बताया कि एम्स में भर्ती तीन संदिग्ध में से एक एम्स के ही डॉक्टर हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं एमडीएम में भर्ती 43 वर्षीय संदिग्ध रणबंका होटल का कर्मी है। यहां एडमिट दूसरी संदिग्ध अमेरिका से आई 28 वर्षीय युवती है। वह 9 फरवरी को मुंबई आई और शनिवार को जोधपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर जांच के बाद संदिग्ध लगने पर तुरंत एमडीएम आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। उधर एम्स से अब तक करीब 9 सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। एम्स व एमडीएम में मिलाकर 21 संदिग्ध आ चुके हैं। इनमें 5 की रिपोर्ट आनी बाकी है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

1042 की स्क्रीनिंग, एक एडमिटएयरपोर्ट और किले में स्क्रीनिंग में शनिवार को 1042 पर्यटकों की जांच की गई। रैपिड रेस्पॉन्स टीमें एयरपोर्ट, फोर्ट व होटलों पर स्क्रीनिंग कर रही हैं। एयरपोर्ट पर 1 विदेशी को लक्षण मिलने पर एमडीएम भेजा गया। स्वास्थ्य दलों ने 6134 घरों का सर्वे किया।

अभी एम्स में 4 व एमडीएम में 2 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। सभी की रिपोर्ट अाना बाकी है। एम्स में शनिवार काे 3 भर्ती हुए हैं। इनमें दो के सैंपल भेजे जा चुके हैं। एक का सैंपल रविवार काे भेजा जाएगा। बाकी एक मरीज शुक्रवार काे भर्ती हुअा था, जिसका सैंपल पहले ही भेज दिया था। अाज भेजे सैंपल में एक एम्स के डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति का है। इसके अलावा 2 एमडीएम में भर्ती हैं। जिनमें एक रणबंका हाेटल का कर्मचारी है अाैर एक विदेशी महिला है। उनका सैंपल भी जांच के लिया है, रिपोर्ट अाना बाकी है।

- डॉ. प्रीतमसिंह सांखला, डिप्टी सीएमएचअाे स्वास्थ्य

55 हजार लाेग नहीं देख सकेंगे मूवी संचालकाें काे 55 लाख का नुकसान


राज्य सरकार के निर्देश के बाद शनिवार को शहर के सिनेमाघरों में कोई मूवी नहीं चलाई गई। एडवांस बुकिंग भी कैंसिल की। सिनेमाघरों के बाहर इस आशय के नोटिस भी चस्पां कर दिए। शहर में 3 कंपनियों के चार मल्टीप्लेक्स और तीन सिंगल स्क्रीन भी हैं। इनमें रोज औसतन 3500 दर्शक आते हैं। 15 दिन सिनेमा बंद होने से करीब 55 हजार लोग मूवी नहीं देख सकेंगे तो संचालकों को करीब 55 लाख का नुकसान होने की आशंका है।

मॉल और जिम रहे खुले, कम आए लोग

सरकार के निर्देश के बाद भी मॉल और अधिकतर जिम खुले रहे। लेकिन इन जगहों पर रोज की तरह भीड़ नजर नहीं आई। शहर के एक मॉल संचालक ने ग्राहकों को केवल भूतल पर ग्रोसरी खरीदने की छूट दी है।

सरकार ने स्कूलों में 30 मार्च तक बच्चों की छुट्‌टी घोषित की है। सेंट एंस व डीपीएस जैसे स्कूलों में परीक्षाएं हो जाने से वैसे ही शनिवार से छुटि्टयां शुरू हो गईं। इन स्कूलों में नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। हालांकि कुछ स्कूलों में आदेश की जानकारी नहीं पहुंचने से वे खुले रहे। हैप्पी ऑवर्स, सेंट पॉल सहित अनेक स्कूलों में शनिवार को बच्चे पहुंचे। अगले दो दिन वैसे भी अवकाश है, इसके चलते अन्य स्कूल छुट्‌टी करने का फैसला दो दिन में करेंगे। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचंद सांखला ने भी सीबीएसई व आरबीएसई से संबंधित स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के अलावा सभी बच्चों का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा का कहना है कि सभी स्कूलों को पालना करनी होगी।

9वीं, 11वीं की परीक्षा अप्रैल में

पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी। लेकिन जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक के अधीन होने वाली नौंवी व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में होंगी। इसके अलावा शेष अन्य कक्षाओं की परीक्षा भी अप्रैल माह में होंगी।

रश्मि राय ने 27 मार्च को मुंबई से जोधपुर आने के लिए फ्लाइट की बुकिंग करवाई थी। राजस्थान में महामारी घोषित होने के बाद उसने जोधपुर टूर रद्द कर दिया। इधर, मयूर गुप्ता ने शहर की एक होटल में परिवार के लिए रूम बुक करवाए थे। कोरोना के खतरे के चलते इन्होंने भी बुकिंग रद्द करवा दी। हालांकि दोनों ही अपने रिफंड के लिए परेशान हो रहे हैं।


कॉलेज, कोचिंग सेंटर बंद, ऑनलाइन कराएंगे पढ़ाई


सरकारी कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में भी अवकाश घोषित किया है। 30 मार्च तक स्टूडेंट्स को घर भेज दिया गया है। जबकि परीक्षाएं यथावत रहेंगी। इधर, एफडीडीआई में भी स्टूडेंट्स का अवकाश 22 मार्च तक किया है। जेएनवीयू और संबंद्ध महाविद्यालयों व एनएलयू में भी 30 मार्च तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। जीत कॉलेज में भी अवकाश है। प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों ने भी कोचिंग सेंटर 31 मार्च तक बंद कर दिए। हॉस्टल खाली करवाए जा रहे हैं। केवल बोर्ड एग्जाम के स्टूडेंट्स को रुकने के निर्देश हैं। आईआईटी एकेडमी के दिनेश वैष्णव ने बताया कि स्टूडेंट्स को घर भेजना शुरू कर दिया है। दीक्षा क्लासेज के अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए बंद कर दिया है। इधर, उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक निर्मल गहलोत ने बताया कि अभ्यर्थियों की पढ़ाई खराब न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई करवाएंगे।


ट्रेन के हैंडल कर रहे साफ, थम्ब इंप्रेशन किया बंद

रेल यात्रियों को काेरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए रेलवे ने ट्रेन के हैंडल साफ करने की प्रक्रिया शुरू की है। रनिंग कर्मचारियों को ड्यूटी ऑन व ऑफ करने के लिए थम्ब इंप्रेशन लगाने की छूट दी गई है।

} स्कूलों, कॉलेजों व विवि में छुटि्टयां, शॉपिंग माल में कम हुई भीड़


स्कूल: परीक्षा खत्म, वैसे ही छुटि्टयां हुईं


ऐसे समझें असर...


कोरोना की मार्च क्लोजिंग...

पब्लिक ट्रांसमिशन पर रोक का असर: सिनेमा हॉल के दरवाजे बंद होटलों में 75% बुकिंग कैंसल, 15 हजार कोचिंग स्टूडेंट्स घर लौटेंगे

} फ्लाइट व ट्रेनों में सीटें खाली, स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट में 30 सीट खाली गई, मुंबई से जोधपुर कंफर्म मिल रहे ट्रेन के टिकट


} कोचिंग व अन्य संस्थानों के करीब 20 हजार स्टूडेंट घर लौटने शुरू हो गए हैं, रोजमर्रा वाली दुकानों पर सीधा असर
**

जोधपुर| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ऐहतियात के तौर पर प्रदेश में महामारी घोषित करने के साथ लागू गाइडलाइन के बाद शहर में कोरोना की मार्च क्लोजिंग जैसा माहौल बनने जा रहा है। दरअसल, सरकार पब्लिक ट्रांसमिशन पर रोक लगाना चाह रही है तो मार्च के आखिरी दिनों में हर तरह के ट्रांजेक्शन भी बंद कर लिए जाते हैं। इस रोक का असर यह है कि शहर की होटल्स में करीब 75 फीसदी बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। कोचिंग संस्थान बंद करने से करीब 15 हजार बच्चे हॉस्टल व पेइंगगेस्ट इत्यादि खाली कर घर लौट रहे हैं। सिनेमा घरों के दरवाजे भी बंद कर दिए गए हैं। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भी छुट्‌टी हो जाने से शहर में चहल-पहल कम होने लगी है। शहर के प्रमुख शॉपिंग मॉल जरूर खुले रहे, लेकिन वीकेंड के बावजूद ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई।


_photocaption_हैप्पी ऑवर्स स्कूल शनिवार को भी खुली। यहां बच्चे मास्क पहनकर क्लास में बैठे।*photocaption*

} होटलों में 80 फीसदी रूम खाली, न देसी न विदेशी टूरिस्ट आ रहे, जिनकी बुकिंग वे रद्द करवा रहे, टूरिज्म से जुड़े हर वर्ग का काम घटा
**

जोधपुर, रविवार, 15 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...