शिविर में हुई 600 मरीजों की जांच
मादलिया| रणसी में नरपतसिंह स्मृति में भारत विकास परिषद, जोधपुर मारवाड़ शाखा, लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट, जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा, दन्त रोग जांच सेवा एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 600 मरीजों की जांच की गई। 435 मरीजों को दवाइयां दी और 67 मरीजों की आंखों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जोधपुर भेजा। शिविर में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एनएम सिंघवी थे। शिविर में डॉ संदीप कौशल व डॉ एलसी सिंघवी ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। शिविर आयोजन के लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने सरपंच सवाईसिंह के प्रयासों की सराहना की। शिविर में डॉ एसआर भंडारी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रुबीना पठान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री आसेरी, डॉ प्रभा सिंघल, नेत्र रोग चिकित्सक डॉ संदीप कौशल, डॉ एलसी सिंघवी, डॉ चंदन कल्ला आदि ने सेवाएं दी।