युवक की सैलरी के ~8700 गिरे, हैड कांस्टेबल ने फुटेज देख लौटाए
जोधपुर| शहर की ट्रैफिक पुलिस यातायात निगरानी व कंट्रोल करने के साथ लोगों की मदद भी करती है। इसके दो उदाहरण शुक्रवार को सामने आए। दोनों ही मामले में हैड कांस्टेबल शंभूदान ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय देते हुए एक युवक को उसकी सैलरी और एक महिला वकील को उसकी घड़ी लौटाई। एसीपी (ट्रैफिक) चैनसिंह ने बताया कि नई सड़क चौराहे पर शुक्रवार को हैड कांस्टेबल शंभूदान ड्यूटी पर थे। वहां ट्रैफिक निकलने के बाद कुछ नोट मिले। शंभूदान ने सीसीटीवी फुटेज देखे और मालिक का पता लगाया। उसकी पहचान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21 निवासी जितेंद्र पुत्र अर्जुनदास के रूप में हुई। कांस्टेबल ने उसे 8700 रुपए सुपुर्द किए। जितेंद्र ने उन्हें बताया कि यह उसके एक माह की मेहनत यानी सैलरी के रुपए थे। वहीं इसके कुछ ही देर बाद एक महिला वकील तान्या के हाथ से वहां 27 हजार कीमत की हाथ घड़ी गाड़ी चलाते वक्त गिर गई थी, जो शंभूदान को सड़क पर मिली। इस पर हैड कांस्टेबल ने महिला वकील को वह हाथ घड़ी भी सुपुर्द की।
_photocaption_जितेंद्र को सैलरी लौटाते हैड कांस्टेबल।*photocaption*