पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

9 माह की बेटी का पिता ने गला घोंटा, दफनाकर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | जिले में 9 महीने की बेटी की उसके बाप ने ही क्रूरतापूर्वक हत्या कर उसके शव को दफनाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। तीसरी संतान के रूप में बेटी पैदा होने पर आरोपी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। आरोपी के दूसरी संतान के रूप में बेटा भी है, मगर तीसरी संतान भी वह बेटे के रूप में चाहता था। यह घटना सेंदड़ा थाना क्षेत्र के चिताड़ गांव की है। 10 मार्च की सुबह आरोपी ने अपने मासूम बेटी का गला घोंटकर मारा था। दिनभर शव घर में ही पड़ा रखा। शाम ढलने के बाद उसने अकेले ही गांव में शव को दफनाकर फरार हो गया। गुरुवार सुबह मृतका की मां द्वारा की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। कलेक्टर की अनुमति के बाद दफनाए गए शव को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर ग्रामीणों की मौजूदगी में फिर दफना दिया। हत्यारे पिता की तलाश जारी है। इस मामले की जानकारी सुनीता ने ब्यावर के एक आश्रम में रहने वाली अपनी परिचित महिलाओं को दी थी। इन महिलाओं के हिम्मत बंधाने पर उसने गुरुवार को सेंदड़ा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कलेक्टर समेत अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। इसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मासूम का गला इतनी बेरहमी से दबाया गया था कि उसके गले की नसें तथा हड्डियां भी टूट गईं।


खबरें और भी हैं...