पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

92 दलों ने एक दिन में किया 4789 घरों का सर्वे, 24120 लोगों की स्क्रीनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से घबराए नहीं, इसमें सावधानी बरतें। कुछ ऐसे ही संदेश लेकर स्वास्थ्य दल शहर में डोर-टु डोर पहुंचे। इधर रेपिड रेस्पाॅन्स टीमों द्वारा निरंतर निगरानी व स्क्रीनिंग जारी है। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने बताया कि गुरुवार को शहर के प्रभावित क्षेत्रों में 92 स्वास्थ्य दलों द्वारा 4789 घरों का सर्वे कर 24120 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें 127 सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज सामने आए, जिन्हें उपचार देकर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ एयरपोर्ट, मेहरानगढ़ फोर्ट व होटल्स पर रेपिड रेस्पॉन्स टीमों द्वारा पर्यटकों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉ. सांखला ने बताया कि जयपुर से करीब 140 पर्यटक जोधपुर आए। इनकी शहर के एक निजी होटल में ठहरने की सूचना पाकर मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। डॉ. सांखला ने बताया कि गुरुवार को मेहरानगढ़ फोर्ट में 1030 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की, जिनमें से 904 विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं एयरपोर्ट पर 18 विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई।

खबरें और भी हैं...