पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक पर जा रही महिला के हाथों से छिटक गया बच्चा, उसे बचाने चलती बाइक से कूदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार दोपहर बाद एक महिला अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर खाबड़ा से भैंसेर जा रही थी कि स्थानीय कस्बे के बाहर बाइक से नीचे गिरकर चोटिल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीला (26) प|ी पपुराम अपने दो छोटे पुत्रों को साथ लेकर पिता के साथ मोटरसाइकिल पर भैंसेर जा रहे थे। ओसियां माताजी मन्दिर से थोड़ा आगे सड़क पर बने जंप को मोटरसाइकिल पार कर रही थी कि महिला की गोद से बच्चा उछल कर नीचे गिर गया। इस दौरान महिला ने भी न आव देखा न ताव बच्चे को बचाने के लिए चलती मोटरसाइकिल से नीचे कूद गई। सड़क पर सिर के बल गिरते ही महिला बेहोश हो गई। मगर उछलकर नीचे गिरे बच्चे को खरोच तक नहीं नहीं आई। आसपास उपस्थित ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। जहां घायल महिला को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां ले जाया गया। डॉक्टर राजेश बिश्नोई के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...