अभा जीव रक्षा विश्नोई सभा की कार्यकारिणी का किया विस्तार
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नये तहसील अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। जिलाध्यक्ष श्याम बाबल ने अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राम साहू की अनुशंसा पर श्याम सियाग एकलखोरी को ओसियां तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी प्रकार से रामदीन सिंवर को जोधपुर, अनिल खीचड़ लूणी, रामरख बोला बावडी, राजेश सारण पीपाड़, सोनू सोऊ भोपालगढ़ तथा परसा राम भादू को बिलाड़ा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।