पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरोपी महिपाल मदेरणा के शुरू हुए मुल्जिम बयान, आज भी जारी रहेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या के मामले में गुरुवार को एडीजे कोर्ट संख्या छह में आरोपी महिपाल मदेरणा के मुल्जिम बयान रिकॉर्ड करने शुरू किए, लेकिन समयाभाव के चलते अधूरे रहे। शुक्रवार को भी बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। एडीजे कोर्ट के पीठासीन अधिकारी तनसिंह चारण के समक्ष आरोपी महिपाल मदेरणा के सुबह 11 बजे बयान दर्ज करना शुरू किया। पहले दिन 300 सवाल पूछे, लेकिन समयाभाव के चलते अन्य सवाल पूछे नहीं जा सके। शुक्रवार को भी बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। इससे पहले आरोपी सोहनलाल व बलदेवराम के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...