स्कूलों की मान्यता देखकर कराना चाहिए प्रवेश: सीबीएसई
जोधपुर| बोर्ड परीक्षाओं के बीच सीबीएसई ने मान्यता से संबंधित नियमों में सख्ती कर दी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पैरेंट्स को बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने से पहले संबंधित विद्यालय की मान्यता को अवश्य देखना चाहिए। इसकी वजह है कि हर साल कई स्टूडेंट्स ऐसे फर्जी स्कूलों के चक्कर में फंसकर परीक्षा नहीं दे पाते हैं। इस बार सीबीएसई की मान्यता जिस स्कूल के पास नहीं है, उससे पढ़ाई करने वाले बच्चों को किसी भी सूरत में परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई हर साल ऐसे बच्चों को राहत देता आया है, जो स्कूल की मान्यता न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रह सकते थे। इस बार मान्यता का नियम सख्ती से लागू किया है। यानि किसी गैर मान्य स्कूल में कोई बच्चा पढ़ता है, तो किसी भी सूरत में परीक्षा नहीं दे पाएगा। एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट cbseaff.nic.in/cbse_aff/welcome.aspx पर मान्यता संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
cbse update