पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरपोर्ट : स्पाइस जेट की दिल्ली उड़ान निरस्त, यात्री हुए परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| दिल्ली से जोधपुर के बीच संचालित होने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-2695 शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण निरस्त कर दी गई। दिल्ली से जोधपुर आने वाले यात्रियों के साथ यहां से इसमें दिल्ली जाने वाले 42 यात्री भी अटक गए। इन यात्रियों को इंडिगो और टाटा विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। कुछ यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाए। उधर, दिल्ली में यात्री कंपनी से गुहार करते रहे कि उन्हें जोधपुर के लिए दूसरी फ्लाइट दी जाए, लेकिन यह सुविधा नहीं दी गई। दरअसल, दिल्ली से इस फ्लाइट का विमान कांगड़ा और धर्मशाला होकर आता है। वहां तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त किया गया।
खबरें और भी हैं...