पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फलोदी के सारे बूथ संवेदनशील व अति-संवेदनशील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की फलोदी, चामू, सेखाला, देचू, लोहावट और आऊ समिति क्षेत्र में 15 मार्च को पंच-सरपंच चुनाव होंगे। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी। देर रात परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिए पुलिस, आरएसी व अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शनिवार को मतदान दल विभिन्न बूथों पर पहुंच जाएंगे। जिले में पंचायत पुनर्गठन के बाद कुल 626 पंचायतें हैं। 16 मार्च को उप सरपंच का चुनाव होगा। फलोदी पंचायत समिति की जिन ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को चुनाव होने हैं वे या तो अतिसंवेदनशील हैं या संवेदनशील हैं। एक भी ग्राम पंचायत नाॅर्मल नहीं है। एसडीएम यशपाल आहुजा ने बताया कि इनके अनुसार ही संबंधित ग्राम पंचायत में व्यवस्थाएं की गई है। अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों में वीडियोग्राफी भी होगी। कलरां के मिश्री खान ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिसंवेदनशील कलरां ग्राम पंचायत में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल उपलब्ध करवाने की मांग की। उनके अनुसार पूर्व में कलरा ग्राम पंचायत, बिठड़ी ग्राम पंचायत के साथ थी इस वर्ष कलरां ग्राम पंचायत बिठडी से अलग हो गई है। पूर्व में भी बिठडी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान पत्थरबाजी व लड़ाई झगड़ा हुआ था। इससे कई लोग वोट नहीं दे पाए थे।

सेखाला

ब्लाॅक की 21 में से 18 पंचायतों में चुनाव होंगे। एक पंचायत के चुनाव अभी तय नहीं है और 2 पंचायतों में पहले ही निर्विरोध सरपंच चुने गए। 18 पंचायतों में सरपंच के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। 40317 वोटर हैं।


चामू

20 पंचायतों में चुनाव होंगे। 17 पंचायतों में सरपंच के लिए 57 व वार्ड पंच के लिए 197 प्रत्याशी मैदान में हैं। भालू रतनगढ़, पण्डितों का बास व गोपालपुरा पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी। रामसिंह नगर में चुनाव होना बाकी है।

लोहावट

लोहावट पंचायत समिति क्षेत्र में 39 पंचायतें हैं। इनमें 7 के सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके। 3 पंचायतों में फिलहाल चुनाव नहीं होंगे। 15 मार्च को 29 पंचायतों में वोटिंग होगी।


आऊ

20 में 2 पंचायत में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हो चुके। 14 पंचायत में 38 सरपंच उम्मीदवार मैदान में है। सबसे अधिक श्रीकृष्णनगर से 6 उम्मीदवार है। उदयनगर चाडी, सियोलनगर और सुवाप में फिलहाल चुनाव नहीं हो रहे हैं।


देचू

पहले 26 पंचायत थी। पुनर्गठन के बाद 34 हो गई। हालांकि 15 मार्च को 27 पंचायतों में वोटिंग होगी। देचू, कलाऊ, लालपुरा में निर्विरोध सरपंच चुने गए जबकि मस्जिद की ढाणी, रावत नगर, भोजाकोर व रिड़मल नगर में फिलहाल चुनाव नहीं।

फलाेदी

27 पंचायतों में चुनाव होंगे। 32 पंचायतों में जागरिया, उग्रास व बावड़ी खुर्द में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है जबकि दो ग्राम पंचायतों जोड व मलार में पुनर्गठन से प्रभावित होेन के कारण चुनाव नहीं हो रहे। 27 पंचायतों में 64 बूथ बनाए गए हैं।


संवेदनशील बूथ वाली 16 पंचायतें


उग्रास, लोर्डियां, जुनेजों की ढाणी, एकांभाटियान, बिठडी, कुंडल, उदाणियों की ढाणी, बामणू, बावड़ी खुर्द, मयाकोरिया, जागरिया, मोहरा, रिण, विजयनगर व सिहड़ा।


फलोदी के 14 अतिसंवेदनशील बूथ


खारा, दयासागर, मोखेरी, कलरां, होपारडी, बैंगटीकलां, बैंगटीखुर्द, सांवरीज, ढढू, बावड़ी कलां, ननेऊ, शेखासर, जैमला व खीचन।


फलोदी, चामू, सेखाला, देचू, लोहावट और आऊ समिति क्षेत्र में पंच-सरपंच के चुनाव कल, मतदान के बाद शाम को ही मतगणना, उप सरपंच का चुनाव 16 को, पुलिस व प्रशासन ने चुनावी तैयारियां पूरी की


पंचायत चुनाव-2020

मेरा गांवमेरी सरकार

आऊ. यहां सरपंच प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए ढोल बजाकर वोट मांगे। सरपंच उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को आऊ बाजार में भी पहुंचे। यहां दुकानदारों से वोट देने की अपील की। लोगों ने गाना गाने की फरमाइश भी की।

लोहावट. विश्नावास की निवर्तमान सरपंच धन्नीदेवी विश्नोई शुक्रवार को ईवीएम के मॉडल के साथ घर घर पहुंचीं। इस बार चुनाव में उनके पति मैदान में है। उन्होंने महिलाओं को वोटिंग का तरीका समझाया और पति को जिताने की अपील की।

केतू कलां. वाहनों के इस काफिले को देखकर लगता है कि विधानसभा या संसदीय चुनाव के दौरान किसी रैली का है लेकिन असल में यह सरपंच चुनाव के लिए जोर आजमाइश है। सरपंच प्रत्याशियों द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। केतू कलां, केतू मदा, भालू राजवां, अनोपगढ़, देवातू ,केतू हमा,धीरपुरा आदि गांवों में ऐसे ही दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

प्रचार: मतदाताओं को लुभाने के लिए कहीं रैलियों से दिखा रहे ताकत, कहीं ढोल थाली बजा मांगे वोट

कहां कितने सरपंचों काे चुनेंगे


चामू 20

सेखाला 18

देचू 27

लोहावट 29

आऊ 14


फलोदी 27
खबरें और भी हैं...