पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागृत युवा ही सशक्त गांव का निर्माण कर सकते हैं : मीणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र जोधपुर द्वारा बाप ब्लॉक के बारू गांव में शनिवार को उपखंड स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. टीआर मीणा ने कहा कि जागृत युवा ही सशक्त गांव का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक औषधि से निर्मित काढ़ा पिलाया और कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुंभाराम प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मंडल के विकास एवं पुनर्गठन की जानकारी दी गई। प्रजापत ने बताया कि युवा सरकार की सभी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं। ई-मित्र संचालक देवीराम और महेंद्र सिंह ने सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित एवं योजनाओं के लाभ बताए। कार्यक्रम में गोपाल सिंह, देवीराम, त्रिभुवन सिंह, ग्राम सहायक शैतानराम, मदनसिंह, नवर| सिंह, देरावर सिंह, बुधाराम, देवी राम, प्रकाशसिंह, नरपत नाम, महावीर सिंह राजपुरोहित, खेतसिंह, हरचंद सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...