पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालेसर : राणा उगमसिंह इंदा कॉलेज की क्रमोन्नति पर बांटी मिठाइयां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के राणा उगमसिंह इंदा राजकीय महाविद्यालय को यूजी से पीजी में क्रमोन्नत होने पर कालेज में विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। महाविद्यालय को स्नातक से स्नातकोत्तर होने पर शनिवार को कालेज परिसर में एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हुए खुशी प्रकट की, साथ ही सीएम अशोक गहलोत, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ आदि का आभार प्रकट किया। इस मौके प्रिंसिपल लक्ष्मीनारायण, सहायक आचार्य सुनीता चावड़ा, इंदु कुमावत, पृथ्वीराज, सुभान खान, जितेंद्रसिंह छात्र संघ अध्यक्ष टीकम सांखला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश गहलोत, वर्तमान उपाध्यक्ष कविता राठौड़, महासचिव विनीता गोयल, सेठाराम गहलोत, भवानीसिंह, नेनाराम, विक्रमसिंह, निर्मल, गेनसिंह, मनीष, शीशपाल सिंह, खरताराम, महेंद्रसिंह, ताराराम, उर्मिला, ललिता , सुमन , पूर्णा , धनु आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...