पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल 27 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| बैंक कर्मचारियों की 27 मार्च को देशव्यापी हड़ताल होगी। इसको सफल बनाने के लिए रविवार को राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन की जोधपुर इकाई की बैठक हुई। इकाई सचिव एलएन जालानी ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। बैठक में 11वें द्विपक्षीय वेतनमान समझौते की प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही यस बैंक के डूबने पर आमजन की जमा पूंजी को सुरक्षित रखने की मांग सरकार से की गई। यस बैंक की तरह 240 से अधिक निजी बैंक डूब गए हैं। जानबूझकर लोन न चुकाने वालों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चलाए जाने की मांग की गई।
खबरें और भी हैं...