- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur News Rajasthan News Barat Yuvraj Became The Baraat In The Umaid Palace Of Cricketer Chirag Songs Sung By Haningsingh
क्रिकेटर चिराग की उम्मेद पैलेस में बारात युवराज बने बाराती, हनीसिंह ने गाए गीत
जोधपुर| यूएई के क्रिकेेटर चिराग सूरी शुक्रवार काे उम्मेद भवन में विवाह बंधन में बंध गए। पंजाबी रीति रिवाज से हुई हुए विवाह समाराेह में अनमाेल पंजाबी उनकी जीवनसंगिनी बनीं। इस शादी में उनके खास दाेस्त एवं पूर्व भारतीय क्रिकेेटर युवराज सिंह भी शरीक हुए। दाेपहर दाे बजे पंजाबी धूम-धड़ाके के साथ बारात रवाना हुई। बारात में पंजाबी गायक सुखी ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। दूल्हे के पारंपरिक परिधान में चिराग बग्घी में बैठकर बारातियाें के साथ बारादरी में पहुंचे। यहां विवाह की रस्में अदा की गईं। शाम 4 बजे फेरे हुए अाैर बाद में रिसेप्शन रखा गया। रात काे पंजाबी सिंगर व रॉकस्टार हनीसिंह ने परफॉर्मेंस दी। इससे पहले सुबह 10:30 बजे गरी पूजा हुई। दाेपहर में सेहरा बंधाई अाैर मिलनी की रस्में हुईं।
आईपीएल खेल चुके
चिराग आईपीएल में गुजरात लायंस व बंगाल टाइगर सहित कई टीमों की ओर से खेल चुके हैं।
मास्क लगाकर आए हनीसिंह
गायक हनी सिंह शुक्रवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। कोरोना वायरस को देखते हुए सिंगर हनी सिंह अपने मुंह पर मास्क लगाकर ही एयरपोर्ट से बाहर निकले।
सुर्ख जोड़े में आईं अनमोल
दुल्हन अनमोल पंजाबी बेहद खूबसूरत सुर्ख लाल जोड़े में सजकर आईं। संगीत की धुनों के बीच उन्होंने विवाह स्थल पर एंट्री ली। उन्हें विवाह वेदी तक एस्कॉर्ट कर लाया गया।
पंजाबी ढोल-धमक पर दूल्हे चिराग भी झूमने लगे।
बारात में सुखी ने भी परफॉर्मेंस दी।
युवराज विवाह समारोह के बाद शाम काे जोधपुर से लाैट गए।