गणगौर गीतों के साथ हुई बेस्ट लोकगीत प्रतियोगिता
वृंदावन विहार कॉलोनी में गणगौर की पूजा करतीं वीणा
कविता, राखी, उषा, टि्वंकल, पूनम, खुशबू, कुसुम।
पाल रोड अमृत नगर
जोधपुर। पाल रोड अमृत नगर स्थित गीता धाम में क्षेत्र महिलाओं की ओर से गणगौर पूजन किया गया। मंडली की गीता माछर ने बताया कि 51 तिजणियों ने गणगौर का पूजन किया। कार्यक्रम में बेस्ट गणगौर, बेस्ट स्टाॅल, बेस्ट घुड़ला, बेस्ट ईशर, बेस्ट लोकगीत आदि अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणगौर गीतों की शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी महिलाएं झूम उठीं। इस अवसर पर गणगौर की मनमोहक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में गीता माछर, माया लोहिया, अलका शर्मा, कंचन जाजू, दशरथ कंवर, नीलम मूंदड़ा, मंजू सिंघल, रानू माछर, ललिता गोयल, शिवांगनी, पार्वती भाटी, कमलेश गोयल, जमना राठी, पिंकी, दिप्ती अग्रवाल, निधि अग्रवाल, प्रेमलता सुथार, प्रिया शर्मा, पायल अग्रवाल, मनीषा भट्ट, मीना व्यास, रमा जांगिड़, विशाका तापड़िया, शुभ्रा राठी, सुमन भाटी, सरिता भट्ट आदि उपस्थित थीं।