हजारों की भीड़ से परे, मैं चला...
एमटेट इंडिया (मधुशाला द आर्टिस्ट टेवर्न) की म्यूजिकल जर्नी के पहले चैप्टर \\\"एप्रिसिटी\\\' हाउस ऑफ ट्रॉय में यादगार शाम बन गया। अलग- अलग तरह का संगीत, माहौल और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिमन्यु और वरदान ने ओरिजिनल गीत \\\"आई स्टिल डु\\\' और \\\"हम चल दिए\\\' सुनाकर शो की शुरुआत की। अचिंत्य बैंड ने अपना ओरिजिनल \\\"क्यों मैं तुझसे मिला\\\' और \\\"बत्तमीज\\\', \\\"कभी-कभी...\\\' गीत सुनाए। वेदांत और योजित ने \\\"सुरीली अंखियों वाले...\\\', \\\"इक कुड़ी...\\\' और \\\"मन भरेया...\\\' गीत सुनाकर तालियां बटोरी तो मीमांशा ने अंग्रेजी गीत \\\"कांट हेल्प फॉलिंग इन लव...\\\', \\\"डेथ बाय थाउजेंड कट...\\\' और अपना ओरिजिनल \\\'आई डोंट वाना बी यू एनीमोर...\\\' सुनाकर समा बांधा। अभिषेक परिहार ने \\\"खोलो खोलो दरवाज़े...\\\' और अपने ओरिजिनल \\\"आज की शाम मिलना है मुझे...\\\' और \\\"दिल तेरा हुआ...\\\' सुनाया। एग्जाइल डायरीज बैंड ने \\\"कश और धुआं, पक्षी, तू डरना नहीं, मैदान और जज़्बात गीत सुनाकर स्टैंडिंग ओवेशन और वाहवाही हासिल की। परिचय ने अपनी बीट बॉक्सिंग से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। अक्षय (खतरनाक कलाकार) ने अपने रैप सॉन्ग \\\"हसल का कतल...\\\' से लोगों को समाज की सच्चाई से वाकिफ कराया तो विनय लालवानी ने रास्ते और \\\"व्हेयर डिड यू स्लीप लास्ट नाईट...\\\' सुनाकर तालियां बटोरी।
कोल्ड स्वेट मिडनाइट बैंड ने लकी अली के गीत के साथ अपने ओरिजिनल गीत सफर और बावरा सुनाए वहीं केशव पंवार ने अपने वायलिन की धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियां बटोरते हुए शो का समापन किया।
म्यूजिकल जर्नी के पहले पड़ाव पर 10 से ज्यादा बैंड ने किया परफॉर्म, अपने फेमस गीतों के साथ ऑरिजनल हिंदी और इंग्लिश सॉन्ग्स से श्रोताओं को किया प्रभावित