पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा नेता राजेंद्र गहलोत को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने व ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट की।

भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने व उनको व राजेन्द्र गहलोत को राज्यसभा के सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी व मिठाइयां बांटी। इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रधान भंवरसिंह इंदा, भाजयुमो के बजरंग शर्मा, पप्पूराम कच्छवाह, बबलू, कानाराम सांखला, हीराराम सुथार, बाबूलाल गोयल, पेहंपसिंह इंदा, देवपाल शर्मा, किशोर शर्मा, संजय शर्मा, जुगराज सांखला, बालाराम घमडोणी अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...