सुरपुरा डेम में टूरिस्ट्स कर रहे बोटिंगजल्द ही यहां स्पीड व स्कूटर बाेट भी दौड़ेंगी
enjoying
घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। लंबे समय के इंतजार के बाद नए टूरिस्ट प्लेस सुरपुरा डेम पर बोटिंग की सुविधा मिलने लगी है। कायलाना के बाद अब पानी में तेज रफ्तार में चलने वाली पैडल बोट, मोटर बोट व सिकोरा बोट से अब सुरपुरा डेम में बोटिंग हो रही है और इसका लुत्फ लेने के लिए टूरिस्ट्स भी आने लगे हैं। बोटिंग संचालक कपिल कच्छवाह ने बताया, डेम में जल्दी ही स्पीड बोट व स्कूटर बाेट भी आ रही हैं। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बैलून बोट होगी। उन्हाेंने बताया कि हाेली के बाद संभवत: टूरिस्ट्स इन बाेट में सवारी कर सकेंगे।
अभी हैं 13 बाेट, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कर सकते हैं बाेटिंग
सुरपुरा डेम में अभी कुल 13 बाेट हैं जिनमें 8 पैंडल बोट, 1 मोटर बोट व 4 सिकोरा बोट है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर स्पीड वोट व स्कूटर बोट आने पर आनंद ले सकेंगे। डेम में पैडल बोट प्रति व्यक्ति 100, मोटर बोट- प्रति व्यक्ति 200 रुपए व सिकोरा बोट में प्रति व्यक्ति 500 रुपए आधे घंटे के देने होंगे। बोटिंग का सुबह 9 से शाम 7 बजे तक का समय है।