पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर घर लौट रहे युवक को बोलेरो ने कुचला, माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर की हाेटल में काम करता था, घरेलू सामान लेकर लौटते समय हादसा

_photocaption_चामू में दुर्घटना के बाद बिखरे वाहन। इनसेट में मृतक नरूराम। *photocaption*

भास्कर न्यूज. चामू| क्षेत्र के पंडिताें का बास में साेमवार काे एक बाेलेराे ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चामू चौकी प्रभारी महिपाल सिंह विश्नोई ने बताया कि पीराराम पुत्र धनाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उनका भतीजा नरूराम पुत्र पूनाराम व भजनाराम पुत्र पुरखाराम चामू से करलाई नाड़ी नाथडाऊ मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। पंडितों के बास पत्थर कटिंग मशीन से थोड़ा आगे सामने से आ रही बोलेरो ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने एक विद्युत पोल व तारबंदी के पत्थरों को भी तोड़ दिया तोड़ा। नरूराम काे जाेधपुर के एमडीएमएच ले गए, जहां उसने दम ताेड़ दिया। वहीं भजनाराम काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। नरूराम जैसलमेर में होटल में काम करता था। वह होली पर घर आया था। घरेलू सामान व सब्जी लेने चामू गया था। चामू से घर जाते समय दुर्घटना हो गई। सड़क पर सब्जी बिखर गई। वह चार बहनाें का इकलाैता भाई था। भाई की मौत की खबर सुन कर बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे व एक बेटी हैं।
खबरें और भी हैं...