पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुडियाला से बोलेरो छीनकरले गए, खाबड़ा में लगाई आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुडियाला चामू रोड पर दो तीन गाड़ियों में आए लोगों ने एक बोलेरो कैंपर के चालक के साथ मारपीट कर गाड़ी लूट ली। शाम को सूचना मिली कि बोलेरो ओसियां के खाबड़ा गांव में आग में जली पड़ी है। बालेसर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार शनिवार को सायं के समय चांचलवा गांव निवासी खानूं खान पुत्र राजू खां की बोलेरो कैंपर घंटियाला गांव निवासी उसका चालक बकरे भरने के लिए चामू की तरफ ले जा रहा था। जैसे ही गाड़ी खुडियाला गांव की सरहद में पंहुची तो वहां पर दो तीन गाड़ियों में आए 10-15 जनों ने बोलेरो चालक को नीचे उतार कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोग उसकी गाड़ी भगा ले गए। खाबड़ा गांव की सरहद में गाड़ी को जला दिया। बालेसर थाना प्रभारी दीपसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। आशंका है कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

खबरें और भी हैं...