पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • Mathaniya News Rajasthan News Brightness In The Markets Due To Holi Festival Dhulandi Will Come Out In Historic Peepar Tomorrow

होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक, धुलंडी पर कल निकलेगी पीपाड़ में ऐतिहासिक गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर सहित आसपास ग्रामीण अंचलों में रंगों का पर्व होली को लेकर रविवार को बाजार में राैनक नजर आई। वहीं नागरिकों में भी उत्साह हैं। दाे दिवसीय होली पर्व सोमवार व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी प्रेमदान रतनू के नेतृत्व में माकूल पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। वहीं होली पर्व के दिन सोमवार शाम नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह व ईओ सुरेशचंद शर्मा सहित शहरवासियों की उपस्थिति में होलीधड़ा पर परंपरागत होलिका दहन किया जाएगा। इसी तरह गणपति चौराहा सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी होलिका दहन होगा व देर रात तक पारंपरिक गेर के साथ चंग की थाप पर होली गीतों की धमाल शहर में बनी रहेगी। वहीं होली के अगले दिन धुलंडी पर जहां नागरिक रंग लगाकर रामा-श्यामा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देंगे व शाम काे मालियों की हथाई से माली समाज की ऐतिहासिक गेर रवाना होगी। जो परंपरागत मार्गों से होते हुए देर शाम सब्जी मंडी आकर संपन्न होगी। उक्त गेर में हजारों शहरवासी चंग की थाप पर फाग गीत गाते हुए नृत्य भी करेंगे। इस गेर को देखने के लिए घरों व दुकानों की छतों पर महिला, पुरुष सहित नागरिकों की भीड़ उमड़ेगी। गेर के दाैरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित के अलावा पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। ऐतिहासिक गेर का पालिका व विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। वहीं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएंगा।

आसोप| कस्बे के बाजारों में हाेली की राैनक दिखाई दी। रविवार को होली पर्व पर सुबह से बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारी आदि की खरीदारी की। विशेषकर किराणा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा रेडीमेड वस्त्रों व मनिहारी की सामग्रियों की बिक्री हुई।

पीलवा| पीलवा क्षेत्र विश्नोई समाज के युवाओं ने अपनी संस्कृति को कायम रखने के लिए पूणे में भजन संध्या का आयोजन रखा। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश कुंभाणी ने बताया कि कथावाचक स्वामी सच्चिदानंद आचार्य लालासर साथरी के मुखारविंद से होली के अवसर पर सोमवार शाम को भजन संध्या पिंपरी चिंचवड़ पूणे में रखा गया है। दूसरे दिन सुबह हवन किया जाएगा व पाहल रखी गई।

बच्चों ने पुष्प व गुलाल से खेली होली, गाए होली के गीत

मथानिया| ज्ञानदीप आदर्श विद्या मंदिर उमावि मथानिया में भैया-बहनों ने होली के पर्व पर पुष्प व गुलाल से होली खेली व पानी की बचत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अशोक टाक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शेरसिंह पूनिया ने होली का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के व्यवस्थापक मूलाराम चौधरी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के त्योहार प्रेम व भाईचारे से मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिशु भाग के भैया-बहनों ने पुष्प होली खेली व होली के गीतों की प्रस्तुति दी।

आसोप

खबरें और भी हैं...