घर के बाहर खड़ी बुलेट को लगाई आग
जोधपुर| नागौरी गेट स्थित कलाल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बुलेट को बदमाशों ने आग लगा दी। गली नंबर चार के बाहर से बदमाशों ने पहले गाड़ी चुराई, फिर गली के बाहर ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। मामले में किसी रंजिश का संदेह जताया जा रहा है। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि कलाल कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश कलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर के बाहर बुलेट खड़ी थी, जिसे मंगलवार देर रात बदमाश गली के बाहर ले गए और वहां पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।