पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज सेवायात्रियाें काे सुविधाएं देने के लिए शुुरू करेगा बस केयर-डे योजना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यात्रियों को रोडवेज बसों में अच्छी सुविधाएं देने के लिए रोडवेज प्रशासन अपनी बस केयर-डे योजना शुरू करेगा। इस योजना के तहत रोडवेज वर्कशाॅप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि बसों का रखरखाव सही तरीके से हो सके। अभियान में बाॅडीलुक-डे, बस पेंटिंग, डेंटिंग, साफ-सफाई, इलेक्ट्रिक-डे, बस की लाइट, बैटरी चैक, वायरिंग चैक, सेफ्टी-डे के कार्यक्रम होंगे। इसमें अलग-अलग प्रभारी लगाए जाएंगे, ताकि इसकी सही तरीके से माॅनिटरिंग की जा सके। आगार प्रबंधक बसों की संख्या व आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक डे को दो या तीन दिन तक कर सकते हैं। इसमें बसों की फाेटोग्राफी के साथ बसों के रखरखाव का पूरा ध्यान रखना होगा, ताकि बसें साफ-सुथरी नजर आएं। रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना में दो माह में एक बार आवश्यक रूप से कार्य हो। आगार प्रबंधकों को इसकी रिपोर्ट भी हर माह भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसें सही हालत में होंगी तो यात्री भार भी बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...