पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े गार्ड से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| सरदारपुरा थाना इलाके के एक घर के बाहर खड़े गार्ड से कार सवार कुछ बदमाशों ने मारपीट की। जब गार्ड चिल्लाया तो बदमाश भाग छूटे। इधर, घर की महिलाएं बाहर आईं तभी बदमाश घूमकर वापस आए और महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए भाग निकले। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले को लेकर नेहरू पार्क रोड निवासी राजेश पुत्र जेठमल अग्रवाल की ओर से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 9 मार्च की रात आठ बजे जब गार्ड इंदलशाह घर के बाहर ड्यूटी कर रहा था। तभी एक कार में कुछ बदमाश घर के बाहर आकर रुके। जब गार्ड ने उनसे पूछताछ की तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। गार्ड का मोबाइल और पर्स भी छीनने का प्रयास किया। गार्ड चिल्लाने लगा तो घर की महिलाएं भी बाहर आई, लेकिन तब तक बदमाश कार में बैठ भाग निकले। बदमाश दो-तीन मिनट बाद ही वापस आए और महिलाओं से अभद्रता करते हुए भाग गए। मारपीट में घायल गार्ड को एमडीएमएच ले जाया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
खबरें और भी हैं...