शेरगढ़ में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
शेरगढ़ पुलिस थाने में रविवार को होली पर्व के मद्देनजर सीएलजी व शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारा व प्रेम के साथ मनाएं। इन दिनों बोर्ड की परीक्षा भी चल रही हैं। अतः लाउड स्पीकर आदि तेज आवाज के साथ नहीं बजाए। पंचायत समिति सेखाला में सरपंचों के चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखें व चुनाव के दौरान व्यवधान डालने वाले बदमाशों की शेरगढ़ पुलिस थाने में सूचना देवे ताकि उन्हें पाबंद करवाया जा सकें। थानाधिकारी कैलाशदान ने कहा कि होली के दौरान किसी भी व्यक्ति पर जबरदस्ती रंग नहीं डाले व शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शेरगढ़ अध्यक्ष श्रवणसिंह जोधा ने कहा कि शेरगढ़ विधायक मीना कंवर से बात करके कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे व शेरगढ़ इलाके में जर्जर मेगा हाइवे को दुरुस्त करवाने के लिए भी राज्य सरकार को लिखेंगे। इस दौरान उप निरीक्षक बाबूलाल सीरवी, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, हैड कांस्टेबल बाबूसिंह, नखतसिंह, नरपतसिंह गौड़, सोइंतरा सरपंच गोविंदसिंह, टीकूराम भील, मूलाराम सिहांदा, चनणाराम किशोरनगर, मदनलाल कुमावत, उत्तमसिंह भूंगरा, हासम खां साबरसर, खीमाराम परमार, भीखमचंद चाबा, भगवतसिंह साईं, भांडू चारणान सरपंच वीरमराम भील, विजय दहिया बापूनगर आदि मौजूद थे।