पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीईओ ने किया केतू मदाग्राम पंचायत का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने केतू मदा ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को जिला परिषद के सीईओ इंद्रजीत यादव ने ग्राम पंचायत केतू मदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हो चल रहे निर्माण विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। सीईओ ने ग्राम पंचायत के पिछले पांच वर्ष के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद सीईओ यादव केतू मदा के जेसनाें से सेखाला जाने वाली ग्रेवल सड़क सहित अन्य सड़कों के साथ सार्वजनिक प्याऊ निर्माण, सालासर नगर में सालुदादा धाम पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया। इस सहायक अभियंता ओमप्रकाश परिहार, सेखाला एईएन संजय गुप्ता, पंचायत प्रसार अधिकारी मगाराम, जेईएन प्रदीप विश्नोई, ग्रामसेवक चंद्रप्रकाश अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...