पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए जजों के आने के बाद कोर्ट रूम में बदलाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद जोधपुर मुख्यपीठ में जजों की सुनवाई के लिए कोर्ट रूम की नए सिरे से व्यवस्था की गई है जो 17 मार्च से लागू होगी। नवनियुक्त छह जजों में तीन जज जोधपुर मुख्यपीठ में सुनवाई करेंगे। अब जस्टिस अरुण भंसाली कोर्ट रूम नंबर पांच में सुनवाई करेंगे। जस्टिस डॉ. पीएस भाटी कोर्ट रूम नंबर छह, जस्टिस दिनेश मेहता सात में, जस्टिस विनीत कुमार माथुर आठ में, जस्टिस मनोज कुमार गर्ग नौ में, जस्टिस अभय चतुर्वेदी दस में, जस्टिस देवेंद्र कच्छवाह ग्यारह में, जस्टिस प्रभा शर्मा बारह में और जस्टिस रामेश्वर व्यास कोर्ट रूम नंबर तेरह में सुनवाई करेंगे।
खबरें और भी हैं...