पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 मार्च से होगी च्वॉइस फिलिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

conseling

नीट पीजी-2020 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के साथ ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक होंगे और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा और परिणाम 25 मार्च को जारी होगा। आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करना होगा।

इसके बाद दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक चलेंगे। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। आवंटित कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करना होगा।

इसके बाद सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए मॉपअप राउंड होगा। इसकी शुरुआत 12 मई से होगी, जो 26 मई तक चलेगा। इस दौरान च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 14 से 17 मई तक चलेंगे। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट की जा सकती है।

NEEt pg 2020
खबरें और भी हैं...