पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

जाेधपुर। विश्व महिला दिवस व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में वार्ड 20 की सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाेशी व महिला माेर्चा जिलाध्यक्ष इंद्रा राजपुराेहित के नेतृत्व में 12वीं राेड चाैराहा स्थित भाजपा मसूरिया मंडल कार्यालय में विधायक सूर्यकांता व्यास के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह हुआ। मोर्चा ने महिला कर्मचारी राजू देवी, गुड्ड, कंचन, रेखा, किशन जोत, संतोष, पुष्पा, मुन्नी, किरण, निर्मला को श्रीफल व मिठाई देकर माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कमलेश गोयल, संजू व्यास, मीना सांखला, ममता जैन, अर्चना दवे, सुमन कल्ला, मधु त्रिवेदी, कांता राठी, उषा सोतवाल, सोनिया कोहली, संजू सोलंकी, आशा, किशन लड्ढा, श्यामसुंदर गौड़, महेश पन्नु मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...