पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईपीसीएच के हैंडीक्राफ्ट फेयर पर असमंजस लघु उद्योग भारती का फेयर स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में फ्रांस जर्मन व स्पेन के नागरिकों के प्रवेश पर रोक

विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। जिसके चलते अगले माह ग्रेटर नोएडा के इंडियन एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर के आयोजन पर फिर असमंजस की स्थिति बन गई है। सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर फ्रांस, जर्मनी व स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित और ई-वीजा को निलंबित कर दिया गया है, जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। इससे पहले सरकार ने 4 देशों के नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया था। वहीं जोधपुर में आयोजित लघु उद्योग भारती की फेयर आयोजन समिति के कोर ग्रुप द्वारा जनहित में यह निर्णय किया गया कि 19 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाला फेयर अभी स्थगित करके नई तारीखों में आयोजित किया जाएगा।

हैंडीक्राफ्ट प्रोडेक्ट की खरीद में जर्मनी, फांस, इटली व स्पेन के नागरिको का विज़ा अस्थायी रूप से रद्द होने से इस फेयर में आने वाले विदेशी बायर की संख्या में काफी असर पड़ने की संभावना है क्योंकि अमेरिका के बाद हैण्डीक्राफ्ट्स के सबसे अधिक विदेशी ग्राहक यूरोप के इन्हीं देशों से आते है। जोधपुर के कुल 300 से अधिक निर्यातकों ने इस फेयर में अपने स्टेंड बुक करा रखे है। ईपीसीएच ने बुधवार को सभी एक्सपोर्टर्स को ईमेल द्वारा मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए तीन ऑप्शन पर 14 मार्च तक फीडबैक मांगा है। ईपीसीएच ने अप्रैल फेयर को तय तिथि पर करवाने, दो तीन सप्ताह के बाद करवाने अथवा इस फेयर को पूर्णतः रद्द करने के बारे में पूछा है। निर्यातकों के इन फीडबैक के आधार पर इस फेयर पर डिसिजन लिया जाएगा । जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. भरत दिनेश ने बताया कि स्थिति दिनो ब दिन गंभीर होती जा रही है। देश विदेश में बढते कोरोना के मामलो से जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट उद्योगों को इकॉनॉमी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

ये भी लिखा है ई मेल में

} जनवरी फरवरी के मुकाबले मार्च माह में विदेशी ग्राहकों के आने की कंफर्मेशनों में कमी आई है।

} कुछ निर्यातकों ने फेयर में अपने विदेशी ग्राहक न आने व कुछ ने आने की जानकारी दी है।

} अन्य देशों में चाइना की सप्लाई टूट चुकी है, जिसके कारण विदेशी ग्राहक भारत से खरीदारी करना चाहते है ।

} देश के कई हैल्थ एक्सपर्ट का मानना है की कोरोना वायरस तापमान बढ़ने के साथ समाप्त हो जाएगा, गर्मी अब बढ़ेगी।

} सरकार ने जिन देशों के ट्र्ैवल विज़ा रद्द किये है वे अस्थाई है। उम्मीद है जल्द स्थिति कंट्र्ोल में होगी ।

खबरें और भी हैं...