उपभोक्ता सप्ताह का आगाज आज से
पीपाड़ शहर | विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को है। इसे देखते हुए विश्व उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति ‘उमस’ जोधपुर एवं शाखा पीपाड़ के तत्वावधान में उपभोक्ता सप्ताह का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। संयोजक मोहम्मद हुसैन डायर ने बताया कि आज सुबह 11 बजे विश्वकर्मा भवन में उपभोक्ताओं के साथ उनके संरक्षण व जुड़े हुए विषयों से संबंध में चर्चा की जाएगी। ‘उमस’ नगर अध्यक्ष बुधाराम टाक ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान सचिव एवं राज्य उपभोक्ता के पूर्व सदस्य लियाकत अली अध्यक्ष होंगे।