पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के नशे में भतीजेकी हत्या का आरोपीचाचा गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा

जोधपुर| करवड़ थाना इलाके के मुंडेलों का बास गंगाणी में शराब पार्टी के दौरान नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। करवड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुंडेलों का बास गंगाणी निवासी हड़मानराम (25) पुत्र शंकरराम मेघवाल और उसके चाचा कुशालराम पुत्र कालूराम मेघवाल ने शराब पार्टी की थी। इस दौरान चाचा-भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद कुशालराम ने हड़मानराम के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में हड़मानराम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले फलोदी थाना इलाके के कुंडल निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र भींयाराम की रिपोर्ट पर कुशालराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...