पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेरोना का असर: ईपीसीएच का अप्रैल में हाेने वाला फेयर स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के फैलने के चलते एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट ने 15 से 19 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा में होने वाले इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर का स्थगित कर दिया है। फेयर की अगली तिथि कोरोना वायरस का देश में असर समाप्त होने के बाद तय की जाएगी।

ईपीसीएच के डायरेक्टर जनरल राकेश कुमार ने बताया कि आगामी माह में होने वाले फेयर के को लेकर देशभर के एक्सपोर्टर्स से फीडबैक मांगा गया था। इस फीडबैक के आधार पर यह फेयर स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ईपीसीएच ने अप्रैल फेयर को तय तिथि पर करवाने, दो-तीन सप्ताह के बाद करवाने अथवा इस फेयर को पूर्णतः रद्द करने के बारे में पूछा था। फेयर की अगली तिथि के संबंध में ईपीसीएच का कहना है कि आगामी दिनों में स्वास्थ्य, बिजनेस और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखने के बाद यह तय होगा कि स्थगित करें या रद्द। ज्ञात रहे कि इस फेयर में जोधपुर से करीब 400 निर्यातक शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से इस फेयर का स्थगित करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...