निगम चुनाव : अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां
जोधपुर| नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि संपूर्ण निर्वाचन कार्य का समन्वयन, नियंत्रण, पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एमएल नेहरा को प्रभारी अधिकारी अाैर सचिव (प्रशासन) जोधपुर डिस्कॉम मुकेश चौधरी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरओ प्रकोष्ठ व एआरओ कार्य के लिए उपायुक्त मुख्यालय नगर निगम आकांक्षा बैरवा प्रभारी अधिकारी अाैर सहायक कलेक्टर (फास्ट ट्रैक) जोधपुर सहायक प्रभारी अधिकारी, मतदान व मतगणना दलों का गठन अाैर नियुक्ति कार्य के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद इन्द्रजीत यादव प्रभारी अधिकारी अाैर तकनीकी निदेशक एनआईसी हनुमानसिंह गहलोत, अधिशाषी अभियंता जिला परिषद अखिल तायल सहायक प्रभारी अधिकारी समस्त सामान्य व्यवस्थाओं व मतदान सामग्री संग्रहण के लिए सचिव जेडीए हरभान मीणा प्रभारी व उपायुक्त नगर निगम अयूब खान, उपायुक्त जेडीए ओपी विश्नोई, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजकुमार माथुर, अधीक्षण अभियंता जेडीए सुखराम चैधरी, संबंधित तहसीलदार व संबंधित उपायुक्त नगर निगम उत्तर व दक्षिण सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे।