निगम चुनाववार्डों के आरक्षण की लॉटरी 11 को
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम (उत्तर) व नगर निगम (दक्षिण) जोधपुर के 160 वार्डों की लॉटरी 11 मार्च को सुबह 10 बजे सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 12 मार्च को किया जाएगा। पूर्व में मतदाता सूचियों को अंतिम प्रकाशन 16 मार्च को किया जाना था।