देसी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार
महामंदिर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई कर शुक्रवार को एक बदमाश को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि सूचना मिली कि विद्या नगर रोड पर एक जना अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के लिए खड़ा है। इस पर पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। लोहावट थाना इलाके के भेड़ हाल सैनिक पुरी डिगाड़ी, बनाड़ निवासी रावल सिंह पुत्र लादूसिंह को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मय मैगजीन एक देसी कट्टा मिला। इस पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
बदमाश रावलसिंह