पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खिरंजा फतेहसिंह गांव में तलवार व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेरगढ़| एक व्यक्ति पर तलवार व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल करने पर शेरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार भोमसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी खिरंजा फतेहसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को वह बस स्टैंड फलोदी रोड से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में उनके खेत के पास घात लगाकर शैतानसिंह व बाबूसिंह पुत्र हमीरसिंह, रामसिंह पुत्र सोहनसिंह, कानसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपूत व गिरधारीराम पुत्र जगमालराम राव एकराय होकर उनका रास्ता रोका व गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की। तभी बोलेरो कैंपर लेकर आए चंदनसिंह पुत्र विजयसिंह राजपूत निवासी खिरंजा फतेहसिंह ने तलवार से उनके सिर पर वार किया। इससे उनके सिर में खून बहने लगा तभी रामसिंह ने लाठी से वार किया। शैतानसिंह व बाबूसिंह ने कुल्हाड़ी से सिर व पीठ पर जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया व कानसिंह व गिरधारीराम ने उसे नीचे गिरा कर मारपीट की व जेब से 5 हजार छीन लिए। हो हल्ला सुनकर उम्मेदसिंह, रावलसिंह व चंदनसिंह आए। उन्हें देख कर आरोपी भाग गए व उसे घायलावस्था में शेरगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार करवाया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक धन्नाराम कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...