पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से गिरे व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो पाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर| लूणी तहसील के हनुवंत रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति हनुवंत रेलवे स्टेशन पर अचानक गिर गया। मृतक की उम्र करीबन 50 साल हैं। पहचान को लेकर कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। व्यक्ति ने काले रंग की पेंट, काली शर्ट व नीली टी-शर्ट पहनी है। उसके दाहिने हाथ पर रामू नाम गुदा हुआ है। कान से गले तक ऑपरेशन का भी निशान है।
खबरें और भी हैं...